पहले चरण में भाजपा की फिल्म फ्लॉप : अिखलेश

सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के समर्थन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को लोहिया नगर के शकरपुर हाजीपुर में गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने मेरठ पहुंचे।

सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के समर्थन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को लोहिया नगर के शकरपुर हाजीपुर में गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम से ऐसी हवा चली है किजिस ने सब पलट दिया। अखिलेश ने कहा ये हवा सबकुछ पलटने वाली हवा है। जिसने पहले चरण मे ही भाजपा की फिल्म फ्लॉप कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी हैं। उत्तर प्रदेश के जितने माफिया और भ्रष्टाचारी हैं, वो सब वहीं पहुंच गए हैं। जो परिवार वाली बात कर रहे हैं, हमारे आपके पीडीए परिवार का मुकाबला नहीं कर सकते हैं क्योंकि पीडीए परिवार सबसे बड़ा परिवार है। इसमें पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक तो हैं ही। आधी-आबादी और पीड़ित, दु:खी अगड़े भी हैं। अखिलेश ने आगे कहा सपा और इंडिया गठबंधन जीतेगा तो किसानों को एमएसपी का अधिकार देगा। जो कहते हैं गरीबी नहीं मिटेगी, जब हमारा किसान खुशहाल होगा तो गरीबी भी मिट जाएगी। सरकार ने किसान, नौजवान को धोखा दिया है वो सरकार बचेगी नहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि माहौल बनता जा रहा है। क्योंकि, यह क्रांति की धरा है। जो अब भाजपा से भी आजादी चाहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी इतने घबराए हुए हैं कि मेरठ छोड़ने का नाम नहीं ले रहे। पता चला है कि वह कई बार आ चुके हैं। कहा कि अब कोई इनकी घिसी पिटी कहानी नहीं सुन्ना चाहता। कोई इनके डायलॉग नहीं सुनना चाहता। ना कोई इन्हें वोट देना चाहता है। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने भाजपा नेताओं से हिसाब मांग लिया तो यूपी छोड़ना पड़ेगा। कहा कि जल्द ही भाजपा का सफाया होगा। भाजपा वाले अब गारंटी लेकर आए हैं। यह गारंटी नहीं घंटी है। हमारे पास बाबा भीमराव आंबेडकर की संविधान की गारंटी है। जिसे हमें उसे अपनाना होगा। भाजपा सरकार की गारंटी तो घंटी है। हमारी इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे और युवाओं को हम पूरी नौकरी देंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे ज्यादा दलितों पर झूठे मुकदमे किसी ने लगाए तो भाजपा ने लगाए हैं। यह अन्याय कभी समाजवादी लोग स्वीकर नहीं कर सकते हैं। पीडीए की लड़ाई बड़ी हो गई है, जिससे भाजपा वाले घबराए हुए हैं। मेरठ में कोई नया कारखाना या आसपास जमीन देकर कोई नया कारखाना खुला हो तो बता दो? ये गारंटी लेकर आए हैं, हमें आपको धोखा देने आए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस सरकार ने किसान को धोखा दिया हो, नौजवान को धोखा दिया, वो सरकार बचेगी कैसे? इस सरकार में कोई भी परीक्षा नहीं हुई है, 10 परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं। मेरठ की धरती क्रांतिकारियों की धरती रही है, आजादी में इस धरती की भूमिका रही है। जनसभा के दौरान सपा नेता योगेश वर्मा ने अपनी धर्मपत्नी सुनीता वर्मा के लिए जनता से वोट मांगे। योगेश शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक दलित समाज की बेटी पर अपना भरोसा जताया और टिकट किया यह दलित समाज के लिए बड़ी बात है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, सरधना विधायक अतुल प्रधान, मंत्री शाहिद मंजूर, विधायक रफीक अंसारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी, जाहिद अंसारी, सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, संगीता राहुल, विपिन मनोिठया आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।