रामलला की जमीन हो या गरीब की, कोई कब्जा नहीं कर पाएगा : मुख्यमंत्री योगी

बरेली की जनसभा में कहा : पिछली सरकारें कर्फ्यू लगाती थी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पीलीभीत से जितिन प्रसाद और बरेली से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि रामलला की भूमि हो या किसी गरीबव्यापारी और सामान्य नागरिक की जमीन, जो भी भूमाफिया सार्वजनिक जमीनों पर कब्जा करेगा, उसे लेने के देने पड़ेंगे। उससे ब्याज सहित वसूली होगी। उनकी संपत्तियों पर गरीबों के लिए वैसे ही आवास बनाएंगे, जैसे प्रयागराज में बनाया था।

उन्होंने आगे कहा कि जब एक जैसी सरकारें होती हैं, अच्छे लोग चुनकर जाते हैं तो परिणाम भी अच्छा ही आता है। आपने कमल को वोट दिया तो विकास और सुरक्षा भी हो रही है। हमने सुरक्षा का बेहतर वातावरण दिया है। कांग्रेस ने लोगों को उनके अधिकारों से वंचित किया। अब भारत का कोई भी नागरिक जम्मू-कश्मीर में जाकर जमीन खरीद सकता है। अपने संबोधन में सीएम योगी ने आगे कहा कि पिछली सरकारें कर्फ्यू लगाती थी। दंगा पॉलिसी के लिए कुख्यात थी। दूसरी तरफ यूपी में पिछले सात वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ। नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में है सब चंगा। बरेली में पहले हर महीने दंगा होता था, आज दंगाई जान की भीख मांग रहे हैं।

उन्हें पता है कि ऐसा करने पर उल्टे टंगवा दिए जाएंगे। अब यह नहीं हो पाएगा कि दंगा भी कराएंगे और किसी पार्टी में जाकर जबर्दस्ती फतवा जारी कर अव्यवस्था पैदा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस-सपा और बसपा समस्याएं लेकर आती हैं। अब यह नहीं हो पाएगा कि दंगा भी कराएंगे और फिर किसी पार्टी में जाकर जबरदस्ती फतवे जारी करके अव्यवस्था पैदा करेंगे। फतवे जारी कर माहौल बिगाड़ने वाले दंगाई खुद जान की भीख मांग रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ पिछली सरकारें कर्फ्यू लगवातीथीं और दंगा पॉलिसी के लिए कुख्यात थीं। दूसरी तरफ यूपी में पिछले सात साल से कोई दंगा नहीं हुआ। दंगा करने वाले जानते हैं कि अब दंगा करेंगे तो उल्टा टंगवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज हम सब नए भारत के दर्शन कर रहे हैं। नया भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना जानता है तो 140 करोड़ लोगों को सुरक्षित करना जानता है। नए भारत में विरासत के साथविकास को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। विकास भी है तो विरासत और आस्था का सम्मान भी है।

मुख्यमंत्री पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहेड़ी के रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला यह भी जानता है कि वह जेल बाद में जाएगा, पहले से जहन्नुम के रास्ते उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भूमाफिया बनकर गरीब की या सार्वजनिक जमीन पर कब्जा किया है तो ब्याज सहित उसकी वसूली होगी। फिर उनकी संपत्ति पर गरीबों के लिए आवास बनाएंगे, जैसा प्रयागराज में किया था।