नया बदलाव : नौसेना अफसरों के कंधों पर शिवाजी की राजमुद्रा का बैज

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को एडमिरल, वाइस एडमिरल और रियर एडमिरल रैंक के अधिकारियों के एपॉलेट्स (अधिकारियों के कंधों पर लगने वाला बैज) का नया लोगो जारी कर दिया है।

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को एडमिरल, वाइस एडमिरल और रियर एडमिरल रैंक के अधिकारियों के एपॉलेट्स (अधिकारियों के कंधों पर लगने वाला बैज) का नया लोगो जारी कर दिया है। यह लोगो शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से इंस्पायर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर को नौसेना दिवस पर महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में इस डिजाइन को बदलने की बात कही थी। नेवी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि भारतीय नौसेना ने एडमिरल्स एपॉलेट्स का नया डिजाइन नौसेना ध्वज से लिया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से इंस्पायर है और यह हमारी समृद्ध समुद्री विरासत का सच्चा आईना है। नए एपॉलेट्स में मराठा शासक की राजमुद्रा को लाना गुलामी की मानसिकता छोड़ने की कोशिश है। इसे अंग्रेजी राज की नेल्सन रिंग की जगह बदला गया है।