आज देश का अंदाज और मिजाज़ युवा: मोदी

नासिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो, कालाराम मंदिर में पूजा, यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नासिक पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने डेढ़ किमी का रोड शो किया। इसके बाद कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोदी ने दक्षिण की गंगा कही जाने वाली गोदावरी में गंगा पूजा भी की। प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर नासिक में 27वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि आज देश का अंदाज और मिजाज पूरी तरह से युवा है। जो युवा होता है, वो पीछे नहीं रहता, बल्कि लीड करता है। अंतरिक्ष में भेजे गए चंद्रयान-3 और आदित्य L1 इसके सबूत हैं। 22 जनवरी तक देश के सभी मंदिरों की साफ-सफाई भी करें। 12 से 16 जनवरी तक होने वाले यूथ फेस्टिवल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार फेस्टिवल की थीम ‘विकसित भारत@2047: युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा’ रखी गई है। इस फेस्टिवल में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 8 हजार प्रतिभागी और कई टीमें भाग ले रही हैं। पीएम मोदी ने कहा िक इस धरती ने अहिल्याबाई होल्कर, रमाबाई अंबेडकर जैसी महान महिलाएं दीं। भगवान श्रीराम ने इस भूमि पर कई वर्ष व्यतीत किये। इसलिए मैं इस धरती को प्रणाम करता हूं। परिवारवाद की राजनीति को कम करें। इसने देश का नुकसान किया है। आप अपनी राय कोर्ट के जरिए जाहिर करें। कुछ लोग पहली बार वोट डालेंगे। फर्स्ट टाइम वोटर लोकतंत्र में ऊर्जा-शक्ति ला सकते हैं। आपका नाम वोटर लिस्ट में आए, इसके लिए प्रक्रिया जल्दी पूरी कर लीजिए। हमारे ऋषि-मुनियों ने युवा शक्ति को सर्वोच्च बताया है। विवेकानंद ने भी बताया था कि किसी भी राष्ट्र की शक्ति युवाओं के कंधे पर टिकी है। भारत दुनिया की टॉप 5 इकोनॉमी में आया है। आज भारत एक से बढ़कर एक इनोवेशन कर रहा है, रिकॉर्ड पेटेंट फाइल कर रहा है, भारत मैन्युफेक्चरिंग हब बन रहा है, इसके पीछे भारत के युवाओं की ताकत है। आज देश का अंदाज और मिजाज पूरी तरह से युवा है। जो युवा होता है, वो पीछे नहीं रहता, बल्कि लीड करता है। अंतरिक्ष में भेजे गए चंद्रयान-3 और आदित्य L1 इसके सबूत हैं। पीएम ने कहा िक मैंने जनता से 22 जनवरी तक देशभर के मंदिरों की सफाई करने की अपील की थी। आज मुझे नासिक के कालाराम मंदिर कीसफाई करने का अवसर मिला। इसलिए सभी नागरिकों को देश के सभी मंदिरों और तीर्थों में स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए। इसके लिए लोग श्रमदान करें। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज अटल सेतु का उद्घाटन किया। यह ब्रिज मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ेगा। इससे दो घंटे की दूरी सफर 20 मिनट में पूरा होगा। दिसंबर 2016 में मोदी ने इस पुल की आधारशिला रखी थी। पुल की कुल लागत 17 हजार 843 करोड़ रुपए है। 21.8 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन वाले ब्रिज को मुंबई ट्रांस हार्बर सी-लिंक (MTHL) भी कहा जाता है