भारत बनाने के लिए विकसित करें आत्मनिर्भर यूपी चाहिए : योगी

मेरठ के सिसौली गांव में गरजे मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ, मंच से िवपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली में जनसभा को संबोधित िकया। वे हेलिकॉप्टर से सिसौली इंटर कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरे। ठाकुर समाज की कई जगह नाराजगी के चलते लगातार पश्चिम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। सिसौली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भी नहीं पता था कि रामलला इस बार अपना जन्मोत्सव मनाएंगे। जो आपने 22 जनवरी में देखा है, जो आपने 2020 में देखा। कल अयोध्या में 15 लाख से ज्यादा लोग आए। क्या कांग्रेस और सपा के लोग ये कर पाते।

इसीलिए अरूण गोविल को लाए हैं। मेरठ से दिल्ली तक एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल, एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत मेरठ का खेल उद्योग दुनिया ने नाम कमा रहा है। 1947 में पाकिस्तान अलग हुआ तो संख्या कम थी लेकिन क्षेत्रफल पाकिस्तान का ज्यादा था। आज भारत में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अन्न मिल रहा है और पाकिस्तान के 22करोड़ लोग भूखे मर रहे हैं। 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया है। 12 करोड़ किसानों को पीएम निधि, 12 करोड़ घरों में शौचालय दिए हैं। ये सभी कार्य प्रधानमंत्री के नेतत्व में हुए हैं। कश्मीर में 370 क्या सपा बसपा कांग्रेस खत्म कर पाते। अयोध्या में राम मंदिर का सपना बसपा सपा कर पाते है। पहले यहां दंगे होते थे।

आज यहां बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं। देश को विकसित बनाने के लिए आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश चाहिए, आत्मनिर्भर मेरठ चाहिए। मेरठ की बेटी पारुल चौधरी ने चीन में मेडल जीता हमने उनको सीधे डीएसपी बनाया। अरुण गोविल मेरठ के सांसद होंगे तो फ्री मे विज्ञापन करके मेरठ का नाम आगे बढ़ाएंगे। जिन लोगों के लिए परिवार महत्वपूर्ण है वे सपा बसपा कांग्रेस की बात करेंगे, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है, वे भाजपा को जिताएंगे, जिसने कल भगवान सूर्य का तिलक देखा होगा, वो कहेंगे जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। अरुण गोविल बनकर घर घर जाकर वोट मांगिए। चुनाव में प्रत्याशी से घर घर जाने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं, इसलिए मोदी जी के प्रतिनिधित्व बनकर घर घर जाना है।